हद से ज्यादा एक्सरसाइज करने से सेहत को हो सकता है नुकसान

News Hindi Samachar

लॉन्ग टाइम सीटिंग जॉब में और भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल के बीच लोग खुद को फिट रखने के लिए योग, एक्सरसाइज या वॉक करना पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफी देर तक बैठकर काम करना जितना नुकसानदायक है उतना ही हद से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए खतरनाक है। जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण काफी ज्यादा वजन कम होने लगता है। जिसके कारण कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण चिड़चिड़ापन, स्ट्रेस और डिप्रेशन की शिकायत हो सकती है। ऐसी स्थिति में क्या होती है अगर किसी व्यक्ति को एक्सरसाइज करने का वक्त न मिलें तो उसे चिड़चिड़ापन होने लगता है।

ज्यादा एक्सरसाइज करने से चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है. इसके कारण मसल्स और टिश्यूज भी डैमेज हो सकते हैं. जरूरत से ज्यादा मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

कोई-कोई बॉडी बनाने के चक्कर में काफी ज्यादा स्टेरॉयड लेते हैं. जिससे शरीर को काफी ज्यादा नुकसान होता है। ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी होती है। अपने शरीर की क्षमता के हिसाब से एक्सरसाइज करें नहीं तो यह टिश्यूज डैमेज करने के साथ-साथ ऑर्गन भी डैमेज कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को निहारती रही दुनिया 

उत्तर प्रदेश। रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ीं। करीब 75 मिमी का टीका राम के चेहरे पर बना। दुनिया भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को भक्तिभाव से निहारती रही। यह धर्म और विज्ञान का भी चमत्कारिक […]
रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को निहारती रही दुनिया 

You May Like