‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

News Hindi Samachar

सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान और संजय दत्त के साथ मिस्र के स्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर के साथ भारत में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

21 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी ‘7 डॉग्स’

बड़े बजट की यह एक्शन फिल्म दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। भारत में दर्शक इसे 21 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी के चलते भारतीय दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के सितारों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

‘7 डॉग्स’ की खासियत इसका इंटरनेशनल स्टारकास्ट है। फिल्म में बॉलीवुड के साथ मिस्र, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के सहयोग से किया है।

फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। यह जोड़ी इससे पहले ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी एक्शन फिल्मों के निर्देशन के लिए जानी जाती है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले में तुर्की अललशेख की भी अहम भूमिका है।

ड्रग माफिया के खिलाफ जंग की कहानी

फिल्म की कहानी ड्रग माफिया और उनके खिलाफ मोर्चा लेने वाले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। नए ट्रेलर में तेज रफ्तार एक्शन, खतरनाक स्टंट और इंटरनेशनल लोकेशन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म की स्टारकास्ट और बड़े स्तर पर फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस इसे रिलीज से पहले ही चर्चा में ला रहे हैं।

(साभार)

Next Post

मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श का बल्ला साल 2026 में लगातार जमकर बोल रहा है। दुनियाभर की टी20 लीग में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे मार्श ने अब एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1500 टी20 रन का […]
मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने

You May Like