तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, 12 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। तमिलनाडु के शिवकाशी के पास विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. ये हादसा गुरुवार को हुआ. पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “शिवकाशी में एक फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”

विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने एक सरकारी अस्पताल का दौरा किया और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. मंत्री ने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा. विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वाले 8 लोगों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन की हरकतों से भारत सतर्क रहे

अरूण शर्मा चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक ओर वह अपने गिरती अर्थव्यवस्था के बावजूद अपने रक्षा बजट में इजाफा करता जा रहा है। तो दूसरी ओर भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने की बजाय उलझाने की फितरत में रहता है। इस बार तो उसने […]
चीन की हरकतों से भारत सतर्क रहे

You May Like