नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

News Hindi Samachar

देेहरादून: पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने स्कूल के प्रधानाचार्य को पूरा मामला बताया था। प्रधानाचार्य की ओर से दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। मंगलवार को कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी स्कूल पहुंची तो वह पूरी तरह से डरी सहमी हुई थी।

स्कूल प्रधानाचार्य ने इसका कारण पूछा। जिस पर छात्रा ने अपनी आपबीती बतायी। प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी।जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मामला दर्ज किया।

आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब दो साल से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था।वह पहले पश्चिम बंगाल में नौकरी करता था। पत्नी को वह किसी बहाने से बाहर भेज देता और पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था। इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड आने वाले सभी कांवड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा 14 जुलाई गुरुवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। विभिन्न प्रदेशों से हरिद्वार पहुंचने वाले करोड़ों कांवड़ियों के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। काफी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंच भी चुके हैं। कांवड़ के साथ ही सावन महीने की भी शुरुआत हो रही है। गुरुवार रात से […]
उत्तराखंड आने वाले सभी कांवड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

You May Like