दोनेत्स्क में गोलीबारी, पांच की मौत, 20 घायल

News Hindi Samachar

कीव: यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बीच रूसी समर्थित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के दोनेत्स्क शहर में शनिवार को हुई गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में 20 अन्य लोगों घायल होने की भी सूचना है। डोनबास में युद्धविराम व्यवस्था नियंत्रण और समन्वय के संयुक्त केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

दोनेत्स्क रिपब्लिक मिशन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा- ’18 जून, 2022 को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 25 (पांच मृत और 20 घायल) है।’ इससे पहले कहा गया था कि गोलीबारी में घायलों की संख्या 15 है। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी से यूक्रेन और रूस की सेना आमने-सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों संग सड़क साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को छात्रों के साथ सड़क पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलवाते हुए कहा कि सहभागिता जरूरी है। सहस्त्रधारा रोड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित दून डिफेंस ड्रीम्स क्लीन […]
मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों संग सड़क साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश

You May Like