उत्तराखंड से पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी का रहा विशेष लगाव

News Hindi Samachar
देहरादून: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड से वाजपेयी का विशेष लगाव रहा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल जी पार्टी ही नहीं देश-विदेश में अपने कार्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता था। मजहबी तुष्टीकरण की राजनीति की आंधी के बीच हिन्दू, हिन्दुत्व, भगवा जैसे शब्दों को न सिर्फ स्वयं गुंजायमान किया बल्कि इन्हें जनता की आवाज भी बनाया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि स्व. अटल जी दृढ़ इछा शक्ति के व्यक्तित्व थे देश आज भी उस महापुरुष के उन शब्दों को याद करता है। इसमें उन्होंने खुले में कहा था कि,अमेरिका क्या, संसार भले ही हो विरुद्ध, पर भारत का मस्तक नही झुकेगा। उन्होंने कहा कि उस काल खंड में हिन्दू, धर्म, हिन्दुत्व आदि की बातें करना भी उन्माद माना जाता था। उस समय भारतीय राजनीति में नए विचार का सूत्रपात किया। आज अटल जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार हमेशा हरेक हिन्दुस्तानी के लिए प्रेरणा का कार्य करते रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार , राजेंद्र भंडारी प्रदेश उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन , अनिल गोयल , पुष्कर सिंह काला, पुनीत मित्तल, कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, विनय गोयल, शेखर वर्मा, राजीव तलवार आदि अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को न्यू कैंट रोड अपने कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ”भारत रत्न” श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा था। दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल की रही थी। आज वन रैंक वन पेंशन भी अटल के देन है, भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल,पूर्व राज्य मंत्री कैलाश पंत, राजेंद्र ढ़ि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दिए निर्देश

चमोली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा से संबधित सभी बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जहां पर […]
डीएम ने सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दिए निर्देश

You May Like