पकड़ा गया तीन महिलाओं को मारने वाला आदमखोर

News Hindi Samachar
नैनीताल: सोमवार देर रात भीमताल का आदमखोर बाघ पकड़ लिया गया है। युद्ध स्तर पर चले कैच टाइगर ऑपरेशन को रात को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार नैनीताल के भीमताल इलाके में दस दिन के अंदर तीन महिलाओ सहित कई मवेशियों को मारने वाले आदमखोर बाघ के विषय में वन विभाग की टीम को पता चला कि जंगलिया गांव में बाघ ने एक गाय को मार दिया है। इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आखिरकार कई घंटों की मशक्कत के बाद बाघ वन विभाग की टीम के जाल में फंस गया और उसे ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया गया। बाघ को पकड़ने का ऑपरेशन रात भर चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य नाइजीरिया में हुए हमलों में 160 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

अबुजा:  मध्य नाइजीरिया के गांवों में हुए सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को दी। बोक्कोस स्थानीय सरकारी क्षेत्र के एक गांव मुशु में चरवाहों और किसानों के बीच संघर्ष में 16 मौतों के […]
मध्य नाइजीरिया में हुए हमलों में 160 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

You May Like