भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को जयंती पर याद किया गया

News Hindi Samachar

देहरादून:  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, में कांग्रेस पार्टी के तमाम आला नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने के साथ ही मजदूरों के हितों के लिए कई काम किए। इसके अलावा पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए बांग्लादेश जैसे राष्ट्र का निर्माण कराया, जिसके बाद पूरी दुनिया ने उनका लोहा माना था।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपनी यादें ताजा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के साथ उन्हें बदरीनाथ जाने का मौका मिला था, जहां भोर होने से पहले ही सुबह 3 बजे इंदिरा गांधी नीति माणा दर्रा पहुंच गई, इससे पता चलता है कि वह कितनी जीवट महिला हुआ करती थीं। गौर हो कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के अलावा अंतरराष्ट्रीय सम्मान लेनिन नीस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना ब्याज पर किसानों को मिलेगा तीन लाख रुपये तक का लोन: धन सिंह

रुद्रपुर:  सहकारिता मंत्री ने डीसीबी व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ गांधी पार्क रुद्रपुर में शनिवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीरो फीसद पर दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को तीन लाख […]
बिना ब्याज पर किसानों को मिलेगा तीन लाख रुपये तक का लोन: धन सिंह

You May Like