गैरसैंण को बनाया ग्रीष्मकालीन राजधानी

News Hindi Samachar
गैरसैंण को बनाया ग्रीष्मकालीन राजधानी

देहरादून:  गैरसैंण राज्य आंदोलन की मूल भावना थी। गैरसैंण प्रतीक है, समूचे पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का। इसी भावना और सोच के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण-भराड़ीसैंण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया।

इस वर्ष 4 मार्च को मुख्यमंत्री ने गैरसैंण-भराड़ीसैंण में आयेजित बजट सत्र के दौरान उत्तराखण्डवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैण-भराड़ीसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण को विश्व की सबसे सुन्दर राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के प्रति मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र की गम्भीरता इसी बात से पता चलती है कि 4 मार्च को घोषणा की गई और 8 जून को बाकायदा अधिसूचना जारी कर दी गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नया इतिहास रचा गया। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब स्वतंत्रता दिवस पर किसी मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण-भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक माह के अंदर सैकड़ों अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे

देहरादून:  प्रदेश में चलाए गए एक महा के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अभियान में प्रदेश में ईनामी, वांछित अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने के साथ-साथ पुलिस ने 391 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के निर्देशन में […]
एक माह के अंदर सैकड़ों अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे

You May Like