केंद्रीय मंत्री बालियान ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक लोग मत्स्य पालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ : रोप वे अगले चार दिनों तक रहेगा बन्द

जोशीमठ: जोशीमठ-औली रोप वे में तकनीकी खराबी आने के कारण बन्द किया गया है। प्रबंधक संचालक इंजीनियर दिनेश भट्ट के अनुसार तकनीकी कारणों से रोप वे को अगले चार से पांच दिनों के लिए बन्द किया गया है। तकनीकी समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
जोशीमठ : रोप वे अगले चार दिनों तक रहेगा बन्द

You May Like