पर्यटकों के लिए खुशखबरी- आगामी 23 सितंबर से उठा सकेंगे राफ्टिंग का लुत्फ

News Hindi Samachar

तीन स्थानों पर मिली राफ्टिंग की अनुमति

ऋषिकेश। पर्यटक आगामी 23 सितंबर (सोमवार) से गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। प्रथम चरण में तीन स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति मिली है। कुछ अन्य स्थानों पर राफ्टिंग के लिए एक बार फिर जलस्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा।

गंगा में राफ्टिंग सत्र शुरू किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को गंगा के जल स्तर का आकलन किया। रिवर राफ्टिंग तकनीकी समिति ने राफ्ट और क्याक से रेकी रन का आयोजन किया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार से कुछ स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति दी गई है।

वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण टीम ने मरीन ड्राइव से शिवपुरी व ब्रह्मपुरी से निम बीच तथा खारास्रोत के बीच राफ्टिंग शुरू किए जाने की संस्तुति की है। टीम की संस्तुति पर सोमवार से इन स्थानों पर राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
कुछ अन्य स्थानों पर राफ्टिंग शुरू करने के लिए एक बार फिर जल स्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान, सदस्य तकनीकी समिति अरविंद भारद्वाज, धर्मेंद्र नेगी, विजेंद्र बिष्ट, रामपाल भंडारी, ऋषि राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका यात्रा पर हुए रवाना, 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को करेंगे संबोधित

तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रहंगे प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के लोगों को करेंगे संबोधित  प्रधानमंत्री मोदी विश्व के कई नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठकें  नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान वे वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक […]
प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका यात्रा पर हुए रवाना, ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को करेंगे संबोधित

You May Like