हंस फाउंडेशन ढाक और उर्गम में लगाएगा निशुल्क नेत्र शिविर

News Hindi Samachar
देहरादून: भोले बाबा और माता मंगला के सौजन्य से हेल्पेज इण्डिया हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के सहयोग से सीमान्त विकास खण्ड जोशीमठ के ग्राम पंचायत ढाक के पंचायत भवन और ग्राम पंचायत उर्गम के जनमैत्री कार्यालय बड़गिंडा में निशुल्क नेत्र शिविर लगाएगा। शिविर में निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही जिन लोगों में मोतियाबिंदु की शिकायत मिलेगी उनका हंस अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन होगा। आने जाने की भी निशुल्क व्यवस्था होगी। हंस फाउंडेशन के नवीन भट्ट के अनुसार सोमवार 12 सितंबर को ग्राम पंचायत ढाक एवं 13 सितंबर को ग्राम पंचायत उर्गम में शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से निशुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने धारचूला मे हुए नुकसान का किया हवाई सर्वेक्षण

पिथौरागढ़: आज धारचूला पिथौरागढ़) के खोतिला क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद की जाएगी। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से […]
मुख्यमंत्री धामी ने धारचूला मे हुए नुकसान का किया हवाई सर्वेक्षण

You May Like