चंडीगढ नगर निगम में आम आदमी पार्टी का परचम लहराया

News Hindi Samachar

चंडीगढ। पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आम आदमी पार्टी के लिये नई संजीवनी लेकर आये हैं। वहीं, भाजपा में मायूसी का आलम है। उम्मीद के विपरीत आम आमदी पार्टी ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया है। जिससे पार्टी को पंजाब में आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्षन करने की उम्मीद जगी है।

चुनाव परिणामों ने सबको चैंकाया है। यहां अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस वर्चस्व वाले शहर में 14 वार्डों में जीत हासिल कर नया इतिहास रचा है। हालांकि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 12 सीटों पर चुनाव जीत दूसरे व 8 वाड पर चुनाव जीत तीसरे स्थान पर रहीर्।एक सीट अकाली दल के खाते में आई है।

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग शुरू हुई थी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा चुनाव हार गए। वहीं, भाजपा ने 12 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस ने 8 वार्ड और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है।

भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। पूर्व महापौर रविकांत शर्मा वार्ड नंबर 17 से मैदान में थे। यहां आप उम्मीदवार जसबीर सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर दवेश मौदगिल चुनाव हार गए हैं। चंडीगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा के अन्य दो पूर्व मेयर भी हारे हैं।

चुनाव परिणामों पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, “चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए । चंडीगढ की जनता ने ईमानदार राजनीति को चुना है। । सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव से पहले उत्तराखंड में अंदरूनी कलह से परेशान कांग्रेस, तय नहीं कर पा रही नेतृत्व

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। सत्तारूढ़ भाजपा हो या फिर कांग्रेस, दोनों ही दलों में इस वक्त सियासी उथल-पुथल लगातार जारी है। कांग्रेस भी लगातार अंदरूनी कलह से जूझ रही है। राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत हाशिए पर चल रहे हैं। हाल […]
चुनाव से पहले उत्तराखंड में अंदरूनी कलह से परेशान कांग्रेस, तय नहीं कर पा रही नेतृत्व

You May Like