‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आगाज, अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आज (शनिवार) आगाज हो गया। देश की आजादी के 75 वें वर्ष को मनाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इस आगाज के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। देश के अलग-अलग शहरों और गांवों में तिरंगा यात्रा निकलनी हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अपने घरों से तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में केवल तीन रंग नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भविष्य के हमारे सपनों का प्रतिबिंब है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय अधिक व्यक्तिगत बनाना है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यमंत्री अजय भट्ट तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं और आमजन से 15 अगस्त को […]
राज्यमंत्री अजय भट्ट तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

You May Like