दिल्ली में नई सरकार का हुआ गठन, तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी

News Hindi Samachar

पांच विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। शनिवार शाम को राज निवास पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर आतिशी और पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया।दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सबसे लंबा कार्यकाल शीला दीक्षित का रहा। शीला दीक्षित 1998 में दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम बनी और 15 सालों तक सीएम बनी रहीं और सुषमा स्वराज 1998 में केवल 52 दिनों के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभाली। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम जनमन से बैगा परिवारों की बदल रही तस्वीर और तकदीर

नसीम अहमद खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के अति पिछड़े जनजातीय समुदाय तकदीर और इनकी बसाहटों की तस्वीर तेजी से बदलने लगी […]
पीएम जनमन से बैगा परिवारों की बदल रही तस्वीर और तकदीर

You May Like