हरदा ने बच्चों संग खेला बैडमिंटन

News Hindi Samachar
हरदा ने बच्चों संग खेला बैडमिंटन

हल्द्वानी:  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मीडिया में बने रहने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहते हैं, जिससे की वो हमेशा सुर्खियों में बने रहे। कभी पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी, तो कभी आम और ककड़ी पार्टी। वहीं कभी बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखते हैं, तो कभी दुकान में चाऊमीन बनाते दिख जाते हैं।

ऐसा ही कुछ तस्वीरें हल्द्वानी में भी देखने को मिला। जहां हरदा बच्चों संग बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं। बच्चों के साथ हरदा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियों में पूर्व सीएम हरीश रावत बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं। इससे पूर्व भी हरीश रावत मिठाई की दुकान पर जलेबी और समोसे बनाते नजर आए थे।

बताया जा रहा है कि हरीश रावत शनिवार को हल्द्वानी के मुखानी स्थित एक बैडमिंटन इंडोर में पहुंच बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत कई अधिवक्ताओं ने थामा आप का हाथ

ऋषिकेश: उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। साथ ही कई लोगों को पार्टी में शामिल भी करवा रही है। रविवार को ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला के नेतृत्व में कई अधिवक्ताओं ने आम आदमी […]
ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत कई अधिवक्ताओं ने थामा आप का हाथ

You May Like