हरीश रावत ने पार्टी मुख्यालय में बंधवाई राखी, सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

News Hindi Samachar

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में बहनों से राखी बंधवा कर राखी त्योहार मनाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगे झंडे के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के तिरंगे को राखी बांध कर उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने सभी को भाई बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा की राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान बान है। ये देश की आज़ादी की लड़ाई की भावना को सदा हमें याद दिलाता है ,हज़ारों- लाखों लोगों के संघर्ष से हमने यह आज़ादी पाई है। वैसे ही कांग्रेस का तिरंगा झंडा भी देश की आज़ादी की लड़ाई में लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।

 

 

महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू सरदार पटेल ,लोकमान्य गंगाधर तिलक ,जैसे महान नेताओं व आज़ादी के दीवाने लाखों लोगों के बलिदान से देश को आज़ादी प्राप्त हुई है ,अब तो जिनका कोई योगदान आज़ादी के संघर्ष में नही था ,जो देश स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के साथ थे। सेनानियों के विरुद्ध साज़िश रचते थे ,जिन्होंने 52 वर्ष तिरंगे को हाथ में नही पकड़ा वो हमें समझा रहे हैं।

हरीश रावत ने अपनी सरकार में महिलाओं के लिए चलाई गई कई योजनाओं की भी याद दिलाते हुए कहा,गौरा देवी कन्या, विधवा ,वृद्धा सहित दर्जनों योजनाएँ उन्होंने चालू की थी जिन्हें भाज सरकार ने बंद किया है ,हम उनको पुन चालू कराने के लिए दबाव बनाएंगे। इंदरम्मा भोजन योजना का उल्लेख करना भी नही भूले। उन्होंने कहा की उसके माध्यम से भी कही माता बहनों को रोज़गार मिला था जिसे इस सरकार ने बंद किया हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान के लिए हर सम्भव कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर मथुरा दत्त जोशी ,सुधा शुक्ला आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गरिमा दसोनी ,ओम् प्रकाश बब्बन ,दिनेश चौहान ,महेंद्र नेगी गुरु जी विरेंद्र पोखरियाल ,गुल मौहमद , उर्मिला थपलियाल थापा ,शिवानी थपलियाल, प्रणिता डोभाल , लाता रावत, जयंती, कमला, पूर्णिमा सहित सैकड़ों महिलाओ ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक में अब तक 15 गिरफ्तार, 83 लाख रुपये बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 83 लाख रुपये बरामद हुए हैं। अभी पुलिस के रडार पर और कई आरोपित हैं जबकि 50 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए हैं। इसके लिए […]
उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक में अब तक 15 गिरफ्तार, 83 लाख रुपये बरामद

You May Like