मैदान से लेकर पहाड़ तक परेशान करेगी गर्मी, प्रदेश भर में चढ़ेगा पारा

News Hindi Samachar

प्रदेश भर में मार्च के आखिरी दिनों में चढ़ेगा पारा 

मौसम पर पड़ा जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर

देहरादून। प्रदेश में बीते कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन और बदले पैटर्न के चलते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान कर सकती है। वैज्ञानिकों को मानना है कि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश भर में पारा चढ़ेगा और अप्रैल के शुरुआती दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री रहा। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होने लगा है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 29 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, यह बात बिलकुल सही है कि बीते कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर हर मौसम पर पड़ा है। जबकि मार्च महीने से ही गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण बारिश का कम होना है। मार्च में अभी तक सिर्फ 25 फीसदी ही बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों के लिए बनेगा विश्राम स्थल

पहले चरण में बदरीनाथ मार्ग, ऋषिकेश व श्रीनगर बस अड्डों पर किया जाएगा निर्माण  देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों को सरकार आराम करने की सुविधा देगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मकसद ये है कि चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों की सड़क दुर्घटनाएं […]
चारधाम यात्रा पर आने वाले चालकों-परिचालकों के लिए बनेगा विश्राम स्थल

You May Like