उत्तराखण्ड के सात लोक कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार

News Hindi Samachar

वर्ष 2022-23 के लिए संगीत नाटक अकादमी सम्मान की घोषणा

देहरादून।  संगीत नाटक अकादमी ने अपने पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक विशेष अलंकरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे। उत्तराखंड के सात लोक कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनमें रंगमंच के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम जहूर आलम, डॉ राकेश भट्ट लोकनाट्य, डॉ संजय पांडे व लता तिवारी लोकगायन व संगीत को चुना गया है।

इसके अलावा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पुरुस्कार के लिए संतूर वादक पार्थो राय चौधरी, संस्कृत गढ़वाली रामलीला में योगदान के लिए पुनीत डिमरी व अमित खंडूडी को चुना गया है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले कलाकार कला के सभी क्षेत्रों, जैसे- संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और आदिवासी कला, कठपुतली और संबद्ध थिएटर से आते हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि अकादमी की सामान्य परिषद ने सर्वसम्मति से 6 नए अकादमी फेलो यानी अकादमी रत्‍नों का चयन किया है। अकादमी ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए नब्बे कलाकारों का चयन किया है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा पिछले दो वर्षों के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों का भी चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऊनी कपड़े रखते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, हमेशा दिखेंगे नए जैसे

जैसे ही सर्दियां खत्म होने वाली होती हैं, हम लोग अब अपने गर्म कपड़े, खासकर ऊनी कपड़े, संभाल कर रखने की सोचते हैं. ये ऊनी कपड़े जो सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं, उन्हें अब अगले साल तक के लिए अलमारी में जगह देनी होती है. लेकिन, इन्हें बस यूं […]
ऊनी कपड़े रखते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, हमेशा दिखेंगे नए जैसे

You May Like