पर्यटन स्थल चोपता में जमकर हो रही बर्फबारी

News Hindi Samachar

रुद्रप्रयाग:  मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में विख्यात पर्यटन स्थल चोपता-दुगलबिट्टा में जमकर बर्फबारी हुई है।

चोपता के हरे-भरे बुग्याल बर्फबारी के बाद सफेद नजर आ रहे हैं। बर्फबारी के बाद चोपता की सुंदरता अत्यधिक बढ़ गई है।

वहीं चोपता की पहाड़ियां, पेड़-पौधे, वाहन, घर बर्फ से ढक गए हैं। चोपता में एक फीट से अधिक तक बर्फ जमी हुई है।

बता दें कि पर्यटन स्थल चोपता को ऐसे ही मिनी स्विट्जरलैंड नहीं कहा जाता। बर्फबारी होने के बाद चोपता स्विट्जरलैंड की तरह ही नजर आता है।

चोपता की हरी-भरी पहाड़ियों और बुग्यालों में बर्फबारी होने के बाद यहां की सुंदरता पर चार चांद लग जाते हैं। चोपता में बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों ने यहां का रुख किया है।

वहीं बर्फबारी के कारण चोपता-बदरीनाथ मोटरमार्ग भी दो दिन से बंद पड़ा हुआ है। यहाॅं चारों ओर से बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। चोपता में यह सीजन की तीसरी बर्फबारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

टिहरी:  चमियाला बूढ़ा केदार मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पदोंखा के पास चमियाला बूढ़ा […]
 मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

You May Like