एक जुलाई से बंद हो जाएगी चारधाम के लिये हेली सेवा, पैदल करनी होगी केदारनाथ की यात्रा

News Hindi Samachar

देहरादून:  आगामी 1 जुलाई से चारधाम यात्रा के लिये हेली सेवा बंद होने जा रही है। उत्तराखंड में जल्द आ रहे मानसून के चलते ये फैसला लिया गया है। प्री मानसून की बारिश के चलते केदारनाथ और मंदाकिनी घाटी में पिछले करीब डेढ़ महीने से उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टरों के पंख थमने लगे हैं। 10 जुलाई के बाद हेली सेवा अस्थायी रूप से बंद हो जाने के बाद श्रद्धालुओं के पास बाबा केदार के दर्शन के लिए केवल पैदल यात्रा का ही विकल्प होगा। बरसात थमने के बाद फिर से हेली सेवा शुरू होंगी।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए केदार और मंदाकिनी घाटी में केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाएं दे रहीं नौ कंपनियों ने भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। 24 जून तक नौ में से छह हेली कंपनियां लौट चुकी थीं। तीस जून तक तीन और हेली कंपनियां चली जाएंगी। एक जुलाई से केवल एक हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा के लिए अपनी सेवाएं देगी।

यह कंपनी भी 10 जुलाई के बाद सेवा बंद कर देगी। दस जुलाई के बाद जो श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करने आ रहे हैं, उन्हें 18 से 20 किमी की दूरी पैदल नापने के लिए तैयार रहना होगा। हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्रा पैदल ही संभव हो पाएगी। हालांकि पिट्ठू और घोड़े-खच्चर उपलब्ध रहेंगे। अनुमान है कि अगस्त माह में मानसून के कमजोर पड़ने और बरसात थमने के बाद हेली कंपनियां अपनी सेवाएं देने के लिए लौट आएंगी। सितंबर महीने में हेली सेवाएं पूरी तरह से शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ,कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: सोमवार सुबह राजधानी में मानसून के आने की शुरुआत हो चुकी हैं। देहरादून सहित मसूरी, चमोली के कई क्षेत्रों में आज झमाझम बारिश हुई। वहीं कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में बरसात की नमी युक्त गरमी से भी राहत मिली है। पहाड़ों के मौसम […]
राजधानी सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ,कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

You May Like