राज्यपाल से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।

राज्यपाल ने उपाध्यक्ष से हेमकुंड साहिब यात्रा और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बिंद्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए यात्रा मार्गों में कई कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ मुख्य हाइवे के लिए केन्द्र सरकार से 48 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं जिनका टेंडर भी हो गया है। साथ ही सड़कों में 84 मोड़ों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के समीप हेलीपैड का निर्माण किया गया है जो आपात स्थिति में रेस्क्यू के लिए प्रयोग किया जाएगा। हेमकुंड साहिब के लिए रोप वे का कार्य अन्तिम चरण में है। इसका टेंडर जल्द ही हो जाएगा। इसके अलावा घांघरिया से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग में शौचालय, रेन शेल्टर का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही मोटर पुलों को भी दुरुस्त किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो।

उपाध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष 3 लाख यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन व निर्माण कार्यों के लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने शाह से की मुलाकात, आपदा की ली जानकारी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में आपदा प्रबंधन और पुलिस आधुनिकीकरण की सुदृढ़ता पर विचार विमर्श किया। यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। दिल्ली प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराह्न लगभग 3 बजे […]
मुख्यमंत्री धामी ने शाह से की मुलाकात, आपदा की ली जानकारी

You May Like