मुख्यमंत्री धामी ने शाह से की मुलाकात, आपदा की ली जानकारी

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में आपदा प्रबंधन और पुलिस आधुनिकीकरण की सुदृढ़ता पर विचार विमर्श किया। यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली।

दिल्ली प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराह्न लगभग 3 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगहों पर आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात का ब्यौरा देते हुए बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने गृह मंत्री शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। गृह मंत्री शाह ने आश्वासन दिया है कि राज्य के सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वनडे महिला क्रिकेट : भारत ने 23 साल बाद इंग्लैंड में जीती सीरीज, दूसरे मैच में इंग्लैंड को 88 रन से हराया

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 88 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में 23 साल बाद सीरीज जीतकर इतिहास दोहराया है। बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत की स्टार ओपनर बल्लेबाज […]
वनडे महिला क्रिकेट : भारत ने 23 साल बाद इंग्लैंड में जीती सीरीज, दूसरे मैच में इंग्लैंड को 88 रन से हराया

You May Like