हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार

News Hindi Samachar

एसटीएफ और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ को प्रदेश में सक्रिय गैंग, बाहरी राज्यों के अपराधियों और इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसएसपी एसटीएफ ने टीमों को ऐसे अपराधियों की तलाश और सत्यापन कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसटीएफ देहरादून और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी निवासी आयुष वेदांग शर्मा को पटेलनगर इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 9 जुलाई 2026 को मंडी में एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर परिवार को डराया-धमकाया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

इस मामले में थाना सदर मंडी में धारा 131, 133 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आयुष वेदांग शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी मंडी में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दर्ज मामलों में मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। एसटीएफ ने कहा कि बाहरी राज्यों के अपराधियों और सक्रिय गैंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश – आज  प्रातः लगभग 10:00 बजे थाना लक्ष्मणझूला से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ढालवाला की टीम आवश्यक डीप डाइविंग उपकरणों के […]
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी

You May Like