भाजपा की सरकारों ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किएः सुरेश कश्यप

News Hindi Samachar

शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं जिसकी बदौलत 2017 के विधान सभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होनें कहा कि आगामी 2022 के विधान सभा चुनावो में भाजपा प्रदेश की सभी 17 आरक्षित सीटों के साथ पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर एक बार पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 2014 से लगातार चुनावो में अपना विजय परचम लहरा रही है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधान सभा चुनाव हो, उप-चुनाव हो या पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव सभी में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिला है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो, हिमकेयर योजना, उज्जवला योजना, गृहणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिला है क्योंकि अधिकतर लोग जो गरीब हैं, अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं और ऐसे में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ इस वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में जो विस्तार किया गया है उसमें 12 अनुसूचित जाति, 8 अनुसूचित जनजाति तथा 11 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जिससे साबित होता है कि केन्द्र की मोदी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही है। उन्होनें स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है और पहली बार किसी अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जोकि केवल भाजपा में ही संभव है। इसके लिए उन्होनें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और इस वर्ग के लिए कोई कार्य नहीं किया। केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने इस वर्ग की चिंता की है तथा इस वर्ग के समुचित उत्थान के लिए कार्य भी किए हैं। उन्होनें कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितैषी है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है और जब तक 2022 में भाजपा की सरकार एक बार फिर नहीं बन जाती तब तक अनुसूचित जाति वर्ग का कोई भी कार्यकर्ता चयन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चारों उपचुनावों में अनुसूचित जाति वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है और भाजपा इन चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर में आवंटित दुकान एवं आवासों को किया सीज

चमोली। नगरपालिका क्षेत्र गोपेश्वर में लंबे समय से आवंटित कुछ दुकानों एवं आवासों का किराया जमा न करने पर नगर पालिका ने आज कार्रवाई करते हुए आवंटित दुकान एवं आवासों को सीज किया। नगर पालिका ने वर्ष 2016 में जिन लोगों के नाम से दुकानें आवंटित की थी उन्होंने अपनी […]
गोपेश्वर में आवंटित दुकान एवं आवासों को किया सीज

You May Like