पत्नी को पति से मिला एक नायाब तोहफा, 4 कमरों का बनवाया ताजमहल

News Hindi Samachar

बुरहानपुर में रहने वाले आनंद चोकसे हमेशा सोचते र।हते थे कि उनके शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया। क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत उसी शहर में हुई थी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल की तरह दिखने वाला घर बनाकर तोहफे में दिया है। यह असली ताजमहल की तरह ही दिखने वाला 4 बेडरूम का घर है।

एमपी के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में देखने को मिली। जहां एक पति ने अपने पत्नी के लिए दूसरा ताजमहल बनाया है। जानकारी के मुताबिक इसे बनाने में करीब तीन साल लगें। प्रेम की ये कहानी आनंद प्रकाश चैकसे की हैं। उन्होंने अपना घर हूबहू आगरा के ताजमहल की तरह बनवाया है। उन्होंने ये घर अपनी पत्नी मंजूषा को उपहार में दिया है।

आपको बता दें कि दूसरे ताजमहल के बनवाना एक बड़ी चुनौती रही। जिसके साथ साथ कई अड़चनें भी आई। लेकिन आनंद प्रकाश चैकसे के विश्वास ने नए ताजमहल को बनाने में आने वाली हर चुनौती का बखूबी सामना किया। ताजमहल जैसा घर बनवाने वाले इंजीनियर ने कठीन टास्क निभाया है। खुद आनंद चैकसे ताजमहल देखने गए और उसकी बारीकी का अध्ययन किया है।

वहीं इस ताजमहल में 4 बेडरूम, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम है। इसे बनाने में 2 से 3 साल लगे हैं। इस घर में मीनार भी हैं। जिसे बनवाने के लिए आगरा के कारीगर भी बुलाए गए हैं। घर की गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है। बताया जा रहा है कि घर के फर्श राजस्थान के मकराना से बनाया गया है। और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों ने तैयार किया गया है।

दरअसल बुरहानपुर में रहने वाले आनंद चोकसे हमेशा सोचते रहते थे कि उनके शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया। क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत उसी शहर में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण ताप्ती नदी के किनारे होना था लेकिन बाद में आगरा में बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमपी में हुआ पंचायतों का परिसीमन निरस्त

कमलनाथ सरकार ने 2019 में पंचायतों का परिसीमन किया था। नगरीय निकायों में शामिल हुए एरिया यथावत रहेंगे। लेकिन अब पंचायतों का पुराना परिसीमन प्रभावी हो गया है। भोपाल। एमपी में कमलनाथ सरकार में पंचायतों का हुआ परिसीमन सूबे की शिवराज सरकार ने निरस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार ने […]
एमपी में हुआ पंचायतों का परिसीमन निरस्त

You May Like