पंजाब सरकार का बड़ा फैसला-विधायकों को सिर्फ एक टर्म पेंशन मिलेगी

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। पंजाब में अपने फैसले को लेकर चरचा में आ रही भगवंत मान सरकार ने आज एक ओर महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विधायकों की पेंशन पर कैंची चला दी। जिससे विपक्षी नेताओं के लिये तो अजीब स्थिती पैदा हो गई है। वह न तो इस निर्णय को विरोध कर पा रहे हैं न ही समर्थन। सरकार के इस निर्णय से करोडों रूपये का लाभ सरकार को होगा। सरकार के इस ताजा निर्णय की जानकारी आज अपने विडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद दी।

पंजाब सरकार ने विधायकों की पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो में जानकारी साझा की है कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि विधायकों को सिर्फ एक टर्म पेंशन मिलेगी ।

भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई विधायक कई बार जीत भी जाता है तो उसे सिर्फ एक टर्म पेंशन मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों की पारिवारिक पेंशन भी कम की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बचाए गए पैसे का इस्तेमाल पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक के रूप में अपनी पेंशन पंजाब सरकार को सौंप दी है। पंजाब सरकार और विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ट्वीट में पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के मुखिया ने कहा कि एक पूर्व विधायक के रूप में उन्हें जो भी पेंशन मिलती है उसे जनकल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए और किसी भी स्थिति में उन्हें नहीं भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में औपचारिक अनुरोध अलग से भेजा जा रहा है। वह पांच बार पंजाब के सीएम रहे हैं। ष्मेरा पंजाब सरकार और माननीय अध्यक्ष महोदय से निवेदन है कि पूर्व विधायक के रूप में मुझे जो भी पेंशन मिलती है, कृपया उसका उपयोग पंजाब की जनता के हित में करें। यह किसी भी स्थिति में मुझे नहीं भेजा जाना चाहिए। लिखित में औपचारिक अनुरोध अलग से भेजा जा रहा है।ष्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ई-केवाईसी करा ले वरना नहीं मिलेंगी 11वीं किस्त, खाते में अटक जाएंगे 2000 रुपये

नयी दिल्ली। देश के 12.53 करोड़ किसानों के लिए बेहद ही जरूरी खबर है। बता दें कि, 1 अप्रैल 2022 के बाद कभी भी आपके खाते में पीएम किसान की अगली किस्त आ सकती है। यह तभी हो पाएगा जब आपने अपना ई-केवाईसी पूरा करा लिया होगा। अगर आपने ऐसा […]
ई-केवाईसी करा ले वरना नहीं मिलेंगी 11वीं किस्त, खाते में अटक जाएंगे 2000 रुपये

You May Like