मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी: हिन्दू महासभा

News Hindi Samachar

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है,‘‘भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री, विधायक, संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी या स्वयंसेवक मथुरा में दिखाई दिया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा।’’

मथुरा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसम्बर को लड्डूगोपाल का जलाभिषेक का ऐलान करने वाली अखिल भारत हिन्दू महासभा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा संबंधी ट्वीट से खफा है। .उसने कहा कि भाजपा को तो केवल आगामी चुनाव में वोट बटोरने की चिंता है, भगवान कृष्ण या मथुरा की नहीं। मौर्य ने ट्वीट किया था, अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।

हालांकि, जिला प्रशासन की आपत्ति के पश्चात महासभा ने उक्त कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए अब हिन्दू मतावलंबियों से छह दिसम्बर को अपने घरों में रहकर लड्डूगोपाल का जलाभिषेक करने का आह्वान किया है।

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है,‘‘भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री, विधायक, संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी या स्वयंसेवक मथुरा में दिखाई दिया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा।’’

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी शास्त्री द्वारा जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चैधरी के बयान से संबंधित वीडियो क्लिप में कहा गया है,‘‘ सही बात तो यह है कि अयोध्या, काशी या मथुरा इनमें से भाजपा के एजेण्डे में कोई भी, कभी भी नहीं रहा। लेकिन अयोध्या का मुकदमा जीतने के बाद मथुरा में शाही ईदगाह को हटाने के लिए हमारे द्वारा मुहिम चलाए जाने के बाद भाजपा मथुरा को भी अपने एजेण्डे में बताने लगी है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निकाय चुनाव इस तरह से नहीं होने चाहिए जिससे किसी खास पार्टी को फायदा हो: न्यायालय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका पर सुनवाई करते हुये मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव एवं न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने एक दिन पहले यह निर्देश दिया। अदालत का फैसला बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया। कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग को राज्य के सभी […]
निकाय चुनाव इस तरह से नहीं होने चाहिए जिससे किसी खास पार्टी को फायदा हो: न्यायालय

You May Like