संविधान में कहीं नहीं लिखा कि वंदे मातरम गाना जरूरी है: अख्तरुल इमान

News Hindi Samachar

अख्तरुल इमान ने कहा कि राष्ट्रीय गीत गाना अनिवार्य नहीं है। राष्ट्रीय गीत गाना एक विकल्प है। उसको गाना हमारे लिए जरूरी नहीं है। विवाद बढ़ने के साथ भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों को सदन में राष्ट्रीय गीत गाने पर एतराज है वह देश से प्यार नहीं करते तथा उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

पटना। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म हो गया है। हालांकि सत्र के खत्म होने के साथ ही एक नया विवाद शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा के आखिरी दिन सदन में राष्ट्रीय गीत गाया गया। लेकिन राष्ट्रीय गीत गाने से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक ने इंकार कर दिया। विधायक के इनकार के बाद बिहार विधानसभा में नया बखेड़ा शुरू हो गया। इसके बाद भाजपा भी अब पलटवार कर रही है। भाजपा ने विधायक को देश छोड़ने तक की सलाह दे दी है।

एआईएमआईएम के विधायक हैं ने से मना कर दिया। अख्तरुल इमान ने अपने दावे को मजबूत करते हुए कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि राष्ट्रीय गीत को गाना अनिवार्य है।

अख्तरुल इमान ने कहा कि राष्ट्रीय गीत गाना अनिवार्य नहीं है। राष्ट्रीय गीत गाना एक विकल्प है। उसको गाना हमारे लिए जरूरी नहीं है। विवाद बढ़ने के साथ भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों को सदन में राष्ट्रीय गीत गाने पर एतराज है वह देश से प्यार नहीं करते तथा उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक अच्छी परंपरा शुरू की है ेिजसके तहत सदन की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी और समापन राष्ट्रीय गीत से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1376 करोड़ रुपये निवेश के 19 नए व विस्तार प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान

शिमला। राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 20वीं बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाईयों के विस्तार के 19 प्रस्तावांे को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें लगभग 1,376.93 करोड़ रुपये का निवेश […]
1376 करोड़ रुपये निवेश के 19 नए व विस्तार प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान

You May Like