सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

News Hindi Samachar

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा 

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा 

मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार विजय पाने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुटी हुई है। प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जन संपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है तो वैसे-वैसे यहां दिग्गजों का दौरा भी शुरू होने वाला है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र में दो सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाएंगे। मुख्यमंत्री इस लोकसभा क्षेत्र में सपा की सबसे मजबूत विधानसभा जसवंतनगर में 25 को तो मैनपुरी नगर के क्रिश्चियन मैदान में चार मई को जनसभा करेंगे। उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा तेजी से तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेगा। इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का […]
महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

You May Like