कांग्रेस अपनी गलतियों को भाजपा के सर मांडने का प्रयास कर रही है: नंदा

News Hindi Samachar

शिमला। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस बेतुके मुद्दों पर लगातार वाक आउट कर रही है, कांग्रेस केवल एक पोलिटिकल स्टंट पार्टी बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई मुद्दा, नीति है और ना ही कोई नेता, वर्तमान समय मे कांग्रेस के हर जिले से एक मुख्यमंत्री उम्मीद्वाय है।

कांग्रेस द्वारा कल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जिससे कांग्रेस का ही मजाक बन कर रह गया, कांग्रेस के 3 विधायक इस समय विधानसभा में अनुपस्थित रहे , एक नेते की तबीयत खराब थी हम समझ सकते है पर बाकी दो नेते क्या अपने नेतृत्व के साथ नहीं थे।

उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण विश्वश है और जिस प्रकार से हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है उससे 2022 में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार हिमाचल प्रदेश में रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मियों का मुद्दा है वह कांग्रेस की कुनीति की उपज है, कांग्रेस शासनकाल में 2015 में पुलिस भर्ती के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई थी और अब कांग्रेस अपनी गलतियों का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ रही है। सदन से वॉकआउट कर कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस के समय में पुलिस जवानों के लिए भर्ती के बाद आठ साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही वित्तीय लाभ जारी किए जाते थे, ये काला कानून कांग्रेस की देन है और अन्य अनुबंध कर्मियों से इन पुलिस कर्मियों का कॉन्ट्रैक्ट बिल्कुल अलग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘छवि बचाओ, फोटो छपवाओ’ है भाजपा का असली नाराः राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ‘साल 2016 से 2019 दौरान आवंटित राशि में करीब 80 प्रतिशत मीडिया प्रचार पर खर्च किए जाने’ का उल्लेख करने वाली एक संसदीय समिति की रिपोर्ट को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा […]
‘छवि बचाओ, फोटो छपवाओ’ है भाजपा का असली नाराः राहुल गांधी

You May Like