भाजपा ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं: राहुल गांधी

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुल्ली बाई एप मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफरत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं। ‘टेक फॉग’ (एप) उनमें से एक है।’’

इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को भाजपा पर ‘टेक फॉग’ नामक एक ऐप के माध्यम से कुछ समुदायों, महिलाओं और विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने एक समाचार पोर्टल की खबर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि सरकार को ऐप के संदर्भ में तत्काल कदम उठाना चाहिए। कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारसेवकों के लिए भव्य स्मारक बनाएगी योगी सरकार, सभी शहीदों का नाम होगा अंकित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद हुए कारसेवकों के लिए भव्य स्मारक बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने दीजिए, उसके बाद आंदोलन के लिए शहीद हुए लोगों का स्मारक बनवाया जाएगा और उस स्मारक में […]
कारसेवकों के लिए भव्य स्मारक बनाएगी योगी सरकार, सभी शहीदों का नाम होगा अंकित

You May Like