सीएम के आदेश का अनुपालन कराने में मुख्य सचिव हुए नाकामः रघुनाथ सिंह

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 सितंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न करने के थे निर्देश

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के कार्मिकों की डीपीसी कराने को लेकर निर्देश दिए गए थे, लेकिन अधिकारियों द्वारा आदेश की धज्जियां उड़ा दी गई। पूर्व में सरकार द्वारा समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव इत्यादि को 15/09/21 तक पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न कराते हुए प्रगति सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें 30/07/21 तक प्रत्येक सेवा संवर्ग के पदोन्नति के रिक्त पदों के सापेक्ष डीपीसी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश थे, लेकिन कई विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण डीपीसी प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई।

नेगी ने कहा उक्त से नाखुश होकर मुख्य सचिव द्वारा 18 अक्टूबर को फिर पत्र जारी कर नाराजगी प्रकट की गई है थी, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर न होने के चलते मुख्य सचिव द्वारा 3 दिन पहले 9 दिसंबर को फिर से आदेश जारी करने पड़े ,जिसमें शिथिलीकरण का उल्लेख कर जिला/ मंडल स्तर के अधिकारियों तक को निर्देशित किया गया। ’नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा भी पूर्व में कर्मचारियों के डीपीसी मामले को मा. मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। नेगी ने कहा कि प्रदेश में सरकार के आदेश पर कार्रवाई कराने में मुख्य सचिव ही नाकाम साबित हो रहे हैं तो आम जनता की सुनने वाला कौन है। कार्मिकों की ससमय डीपीसी न होने के कारण इनको कई माइनों में नुकसान झेलना पड़ रहा है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री से ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह व अमित जैन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू कानून पर धामी सरकार ने उत्तराखंड की जनता की उम्मीदें तोड़ीः कर्नल कोठियाल

देहरादून। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भी सशक्त भू कानून को लेकर कोई भी विधेयक पेश ना करने पर सरकार की मंशा पर सवालिया निशान उठाया। उन्होंने कहा,सशक्त भू क़ानून को लेकर उत्तराखंड की जनता को सरकार से बड़ी उम्मीद थी […]
भू कानून पर धामी सरकार ने उत्तराखंड की जनता की उम्मीदें तोड़ीः कर्नल कोठियाल

You May Like