भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया।

मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड से #मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड सीमा जौनसारी, #भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, #बी.एस. रावत, #अरूण राय, #राहुल रतूड़ी एवं #विमला पंत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

देहरादून: पंचकेदारों में प्रसिद्ध तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शीतकाल हेतु विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ बंद हो गये है। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को समाधिस्थ किया गया।प्रातः मंदिर में श्रद्धालुआ ने अपने इष्टदेव के […]
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

You May Like