ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट पर नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री बोले-हम करा रहे हैं सबसे ज्यादा टेस्ट

News Hindi Samachar

पटना। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन‘ ने हाहाकार मचाया हुआ है। साउथ अफ्रीका से फैले इस वायरस के अबतक 161 मामले देश में सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही तमाम राज्य सरकारें ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट पर हैं। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हम सबसे ज्यादा टेस्ट करा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अभी तक ओमिक्रोन का कोई मामला नहीं आया है। ओमिक्रोन को लेकर हम अलर्ट हैं और हमारी तैयारी पूरी है। हम सबसे ज्यादा टेस्ट करा रहे हैं। देश में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस नए वेरिएंट से अभी तक 161 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी में दो नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। केरल में भी चार नए ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मामलों की संख्या अब 15 हो गई है।

आईसीएमआर ने किट की तैयार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट का पता लगाने के लिए एक टेस्ट घ्घ्किट तैयार की है और इसके विकास तथा व्यावसायीकरण के लिए प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की खातिर किट निर्माताओं से अभिरुचि पत्र आमंत्रित किया है। आईसीएमआर-क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र, डिब्रूगढ़ ने सार्स-सीओवी2 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (बी.1.1.529) का पता लगाने के लिए नई तकनीक की आरटी-पीसीआर टेस्ट किट विकसित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोकझोक के बाद अलाव में फेंका गया व्यक्ति, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 37 वर्षीय व्यक्ति को उसके दोस्तों द्वारा कथित तौर पर अलाव में फेंकने की खबर सामने आई हैं। जिसके बार युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। दरअसल रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के उमरखोह गांव निवासी नरेंद्र लोधी का भोपाल […]
नोकझोक के बाद अलाव में फेंका गया व्यक्ति, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

You May Like