आपदा से निपटने के पुख्ता इंतजामों से लैस है अटल टनल रोहतांग, वन टच बटन दबाकर व्यक्ति सीधे जुड़ जाता है कंट्रोल रूम के साथ

News Hindi Samachar

केलांग । समुद्र तल से 10 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर निर्मित विश्व की सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग इन्जीनियरिंग के बेजोड़ कमाल का नमूना तो है ही साथ ही ये किसी भी आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामों से भी लैस है। 9.02 किलोमीटर लंबी डबल लेन वाली टनल में से होकर गुजरने वालों के लिए कई सुविधाएं हैं। इनमें आपदा से बचाव का भी लाजवाब मैकेनिज्म मौजूद है।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार द्वारा टनल के भीतर के सुरक्षा फीचर के अलावा दोनों छोरों को जोड़ने वाली सड़क व वाहन चालकों को विशेषकर बर्फबारी के बाद ग्लेशियर खिसकने से होने वाले नुकसान से बचने के उपायों को लेकर बीआरओ के अधिकारियों से की गई अहम बैठक के बाद बीआरओ ने आपदा व सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने भी इस बात की जरुरत पर जोर दिया कि पर्यटकों के साथ -साथ स्थानीय लोगों को भी इस व्यवस्था की जानकारी रहनी चाहिए ताकि वे किसी तरह की समस्या से घिरने पर स्वयं भी अपना बचाव कर सकने में सक्षम हो सकें।

बीआरओ के चीफ इन्जीनियर वीके सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग और इसके मुहाने तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से सुरक्षित है।बीआरओ कुछ अन्य योजनाओं पर भी काम कर रहा है जो आने वाले समय में इस महत्वपूर्ण टनल को नए आयाम देगा। लेफ्टिनेंट कर्नल सन्नी ने टनल के सुरक्षा फीचर की व्यवहारिक जानकारी देते हुए बताया कि टनल के भीतर हर 150 मीटर के फासले पर स्वतः खुलने वाले एमर्जेंसी इग्रेस डोर स्थापित किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इसका दरवाजा खोल कर कंट्रोल रूम तक अपनी बात पहुंचा सकता है। त्वरित कम्युनिकेशन की इस व्यवस्था में फोन और वन टच पैनिक बटन से सीधे कंट्रोल रूम बात होती है। बटन दबाते ही कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क होगा। कंट्रोल रूम अत्याधुनिक कैमरे की मदद से आपदा से राहत लेने वालों को ऑडियो व वीडियो दोनों माध्यमों से देख व सुन सकता है और इसी के आधार पर पैट्रोलिंग टीम उनकी मदद के लिए रेस्पोंड करेगी। ये व्यवस्था चैबीसों घंटे काम करती है जो रेडियो कम्युनिकेशन पर आधारित है। यानि मोबाईल नेटवर्क फेल होने की सूरत में भी नेटवर्क काम करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर ब्लॉक के एक-एक गांव को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिरला कैम्पस श्रीनगर में आयोजित ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों हेतु जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रूप में प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सतत […]
हर ब्लॉक के एक-एक गांव को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगाः सीएम

You May Like