बूस्टर खुराक देने को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा से खुश हूंः केजरीवाल

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 निरोधक टीकों की बूस्टर खुराक देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा पर शनिवार को प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह सभी लोगों को दी जानी चाहिए।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों को भी कोविड-19 रोधी टीका दिया जाएगा।

इस सप्ताह के शुरू में, केजरीवाल ने केंद्र से आग्रह किया था कि वे टीके की दोनों खुराक पहले से ही ले चुके व्यक्तियों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की अनुमति दें। उन्होंने साथ ही कहा था कि दिल्ली सरकार के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए बूस्टर खुराक की घोषणा की। बूस्टर खुराक सभी को दी जानी चाहिए। इसके अलावा, 15-18 साल के बच्चों को अब टीका लगाया जाएगा, यह सुखद बात है।’’ दिल्ली में, लक्षित 1.48 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक दे दी गई है, जबकि 70 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तंबाकू के सेवन से शरीर का पूरा तंत्र होता है प्रभावितः डॉ. प्रदीप

देहरादून। धूम्रपान और तंबाकू के इस्तेमाल से न केवल कुछ प्रचलित बीमारियां ही होती हैं बल्कि इससे शरीर के पूरे तंत्र पर दुष्प्रभाव पड़ता है। यह बात डॉ प्रदीप अग्रवाल एसोसिएट प्रोफेसर एम्स ऋषिकेश ने उत्तराखंड तंबाकू फ्री कोलेएशन (यूटीएफसी) की रिव्यू मीटिंग के दौरान अपने वर्चुअल प्रजेंटेशन के दौरान […]
तंबाकू के सेवन से शरीर का पूरा तंत्र होता है प्रभावितः डॉ. प्रदीप

You May Like