कांग्रेस विधायक ने गाया ज्योतिरादित्य सिंधिया का यशोगान

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। कांग्रेस विधायक ने सिंधिया का पैर छूकर सियासी हलचलें बढ़ा दी है।

दरअसल रविवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुलाया गया था। इसी कड़ी में स्थानीय विधायक होने के नाते सतीश सिकरवार भी वहां पहुंचे थे।

वहीं सतीश सिकरवार ने मंच पर चढ़ने के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मंत्री माया सिंह के पैर छूकर सबको चैंका दिया। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान वह सिंधिया परिवार का यशोगान भी करते नजर आएं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सिकरवार एक बार फिर से पलटी मार सकते हैं।

सतीश सिकरवार ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस ने सिकरवार पर भरोसा करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दिया और वे जितने में भी कामयाब रहे। लेकिन कांग्रेस से चुनाव जीतने के बाद भी अब वे बीजेपी नेताओं की तारीफ करने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘‘कुर्सी‘‘न मिलने से तानसेन सम्मोरह में कांग्रेस विधायक हुए नाराज

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आयोजित तानसेन समारोह के दौरान सामने की पंक्ति में कुर्सी नहीं दिए जाने से नाराज ग्वालियर (पूर्व) से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार हड़बड़ी में कार्यक्रम से निकल गए। जिला प्रशासन ने उन्हें दूसरी पंक्ति में बैठने की पेशकश की लेकिन उन्होंने उनकी एक […]
‘‘कुर्सी‘‘न मिलने से तानसेन सम्मोरह में कांग्रेस विधायक हुए नाराज

You May Like