सोनप्रयाग के पास हनुमान मंदिर मार्ग पर पत्थर गिरने से हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

ऋषिकेश- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का व्यक्ति तथा एक स्थानीय निवासी शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर संचालित दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Next Post

टीआरपी की रेस में नए शोज का जलवा, ‘वसुधा’ बनी दर्शकों की पहली पसंद

टेलीविजन की दुनिया में दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है। लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर राज करने वाले लोकप्रिय धारावाहिक अब नए शोज से कड़ी टक्कर का सामना कर रहे हैं। इस सप्ताह की टीआरपी रैंकिंग में कई नए सीरियल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी […]
टीआरपी की रेस में नए शोज का जलवा, ‘वसुधा’ बनी दर्शकों की पहली पसंद

You May Like