सीएम धामी ने डेढ़ लाख से ज्यादा छात्रों के खाते में भेजे 12-12 हजार रुपये

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। इससे से प्रदेश के एक लाख 69 हजार छात्राओं को सरकार की इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया, केंद्र सरकार ने कुमाऊं जिले में एम्स सैटेलाइट सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया, उनहेंने 15 अगस्तश् 21 को यह घोषणा की गई थी कि हम कक्षा 10 और 12 के छात्रों को मुफ्त टैबलेट देंगे। उन्होंने बताया, टैबलेट के लिए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से राज्य में प्रत्येक 1 लाख 69 हजार छात्रों को 12,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आरटीओ आफिस तीन दिन के लिए बंद

देहरादून। देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। देहरादून के आरटीओ ऑफिस में भी एक कर्मी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा है। आनन-फानन में आरटीओ कार्यालय को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। […]
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आरटीओ आफिस तीन दिन के लिए बंद

You May Like