हिजाब प्रतिबंध बरकरार रखने का कोर्ट का फैसला ‘‘अत्यंत निराशाजनक’’: महबूबा मुफ्ती

News Hindi Samachar

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को ‘‘बेहद निराशाजनक’’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि यह केवल धर्म की बात नहीं है, बल्कि चयन की स्वतंत्रता की भी बात है। महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक उच्च न्यायालय का हिजाब प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला अत्यंत निराशाजनक है। एक तरफ हम महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं और दूसरी तरफ हम उन्हें एक सरल चयन का अधिकार भी देने से इनकार कर रहे हैं। यह केवल धर्म की बात नहीं है, बल्कि चयन की स्वतंत्रता की भी बात है।’’

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली उडुपी में ‘गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज’ की मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग की याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि स्कूल की वर्दी का नियम एक उचित पाबंदी है और संवैधानिक रूप से स्वीकृत है, जिस पर छात्राएं आपत्ति नहीं उठा सकतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिकट बेचने के आरोपों से आहत हुए हरीश रावत, बोले-कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे, होली पर कर दो दहन

देहरादून। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में हाहाकार मचा हुआ है और पार्टी नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत की ओर से टिकट बेचने के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश […]
टिकट बेचने के आरोपों से आहत हुए हरीश रावत, बोले-कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे, होली पर कर दो दहन

You May Like