पंजीकरण अभियान को बनाएं जन आंदोलन: नाना पटोले

News Hindi Samachar

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए डिजिटल सदस्य पंजीकरण अभियान को महाराष्ट्र में सबसे सफल बनाने का आवाहन किया है। उन्होंने सभी नेताओं से इस अभियान को ‘जन आंदोलन‘ बनाने की अपील की है, ताकि पार्टी की विचारधारा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। डिजिटल सदस्यता पंजीकरण अभियान के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने शनिवार को राज्य के सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला निरीक्षकों की ऑनलाइन बैठक कर अभियान की जानकारी दी।

इस अवसर पर मार्गदर्शन देते हुए पटोले ने आगे कहा कि इस अभियान के लिए प्रत्येक बूथ पर चार स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए तीन पुरुष और एक महिला स्वयंसेवक के नाम निर्धारित किए जाएंगे। इन स्वयंसेवकों को राजस्व विभाग मुख्यालय में तकनीकी मामलों में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डिजिटल सदस्य पंजीकरण अभियान पूरी तरह से पारदर्शी और विश्वसनीय है। सदस्यों के पंजीकरण के बाद उन्हें एक पहचान पत्र भी दिया जाएगा। पटोले ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सभी कार्यक्रमों में महाराष्ट्र का हमेशा प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल सदस्य पंजीकरण अभियान में भी महाराष्ट्र पूरे देश में अव्वल स्थान हासिल करेगा। इस मौके पर पटोले के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भा. ई, नगराले और सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब के लोग पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेंः अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को लोगों से ‘‘लोकतंत्र के त्योहार में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने’’ की अपील की। चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद उन्होंने यह बात कही। सिंह ने […]
पंजाब के लोग पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेंः अमरिंदर सिंह

You May Like