भाजपा 21 जनवरी से पहले प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा 21 जनवरी से पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा एक चरण में होगी या अलग-अलग चरणों में यह पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा। उनके मुताबिक, पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पहले से तैयारी में थी। छह महीने पहले जो रोडमैप तैयार किया गया था, उस पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।

कौशिक ने कहा कि पार्टी केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी नई चुनावी रणनीति बनाएगी। पार्टी के लोग तैयारी में जुट गए हैं। कौशिक के मुताबिक पार्टी नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। नामांकन 28 जनवरी से शुरू होने हैं। कौशिक ने कहा कि पिछले छह महीने के दौरान पार्टी ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प यात्रा के जरिये लाखों लोगों तक पहुंची। पार्टी के सभी मोर्चों के सम्मेलन आयोजित हुए। 252 मंडलों व 1235 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का अंजाम दिया। पिछले छह महीनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में चार प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनकी गढ़वाल और कुमाऊं में जनसभाएं हुईं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। भाजपा सामने चुनाव से पहले प्रत्याशियों के चयन की सबसे बड़ी चुनौती है। पार्टी अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा वार पर्यवेक्षकों बनाए गए हैं, जो क्षेत्र में जाकर रायशुमारी से पैनल तैयार कर रहे हैं।

पैनल में शामिल नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। कौशिक के मुताबिक, भाजपा का घोषणा पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आ जाएगा। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता मेें एक कमेटी गठित की है। पार्टी विजय संकल्प यात्रा के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुझाव पेटिका भी भेजी थी। पार्टी को सभी 70 सीटों से लोगों के सुझाव प्राप्त हो गए हैं। कमेटी ने भी अपने स्तर पर कसरत कर ली है। अब सुझावों को शामिल करते हुए पार्टी घोषणापत्र के प्रारूप को अंतिम रूप देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश और बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित

उत्तरकाशी/ऋषिकेश। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे अभी भी कई स्थानों पर यातायात के लिए बंद पड़ा है। बर्फबारी के कारण हाईवे गंगनानी, उसुक्की टॉप से गंगोत्री तक आवाजाही के लिए नहीं खुल सका है। इसी तरह यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी तथा राड़ी टॉप में बर्फबारी के […]
बारिश और बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित

You May Like