बलरामपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर गिरफ्तार

News Hindi Samachar

लखनऊ। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्याकांड मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को गिरफ्तार किया गया है। रिजवान जहीर के साथ ही उनकी बेटी और दामाद को भी गिरफ्तार किया गया है। रिजवान जहीर पर आरोप है कि उनके ही दो करीबी सूत्रों ने फिरोज पप्पू की हत्या कराई थी। आपको बता दें कि रिजवान जहीर बलरामपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रहे हैं और पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं में उनकी गिनती होती है। बताया जा रहा है कि फिरोज पप्पू की बढ़ती लोकप्रियता से रिजवान जहीर को काफी दिक्कत हो रही थी।

फिरोज पप्पू समाजवादी पार्टी में खूब सक्रिय था। लेकिन टिकट पाने की होड़ में उसकी हत्या करा दी गई। माना जा रहा है कि फिरोज पप्पू रिजवान जहीर की बेटी जेबा के टिकट की राह में रोड़ा बन रहा था। पुलिस ने पूर्व सांसद उनकी बेटी व दामाद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 बोर पिस्टल दो जिंदा कारतूस लोहे की रॉड व 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान भी रिजवान पर योगी सरकार ने रासुका के तहत कार्रवाई की थी।

रिजवान जहीर पर पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा भड़काने और आगजनी कराने का भी आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तुलसीपुर विकासखंड के नवानगर जिला पंचायत क्षेत्र से रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान व कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह की पत्नी अरुणिमा सिंह जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही थीं। रिजवान जहीर तीन बार विधायक रह चुका है जबकि दो बार सांसद रहा है। पहली बार 1989 में तुलसीपुर से निर्दलीय विधायक बना। 1991 में चुनाव हार गया। 1993 में समाजवादी पार्टी और 1996 में बसपा से विधायक चुने गए। 1998 और 99 में सपा का दामन थाम कर बलरामपुर से सांसद बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एपीएल कार्ड धारकों के संग किया राज्य सरकार ने सौतेला व्यवहारः मनीष

देहरादून। पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने एपीएल कार्ड धारकों के संग सौतेला व्यवहार अपना रखा है पूर्व में घोषित सरकार द्वारा किए एपीएल कार्ड धारकों को 10 किलो गेहूं वह 10 किलो चावल प्रत्येक महा प्रत्येक कार्ड […]
एपीएल कार्ड धारकों के संग किया राज्य सरकार ने सौतेला व्यवहारः मनीष

You May Like