दिलीप ने सोशल मीडिया की खबरों को बताया निराधार

News Hindi Samachar

देहरादून। लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को निराधार बताया है, जिनमें उनके कांग्रेस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिपाही हैं, हिंदूवादी नेता हैं। उनके कांग्रेस अथवा कहीं और जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

लैंसडौन क्षेत्र से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह भाजपा के हैं और भाजपा में ही रहेंगे। रावत ने यह बात सोशल मीडिया में आई उन खबरों के परिप्रेक्ष में कही, जिनमें कहा गया कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया में अचानक यह खबर चली कि विधायक दिलीप रावत ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है और वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रावत की कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत से चल रही तनातनी को इससे जोड़कर देखा गया। इस बारे में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि वह कहीं नहीं गए। वह देहरादून में ही हैं। विरोधियों द्वारा षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे। किसी अन्य दल में जाने की वह सोच भी नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देर रात खाई में गिरी कार एक की मौत

नैनीताल। भीमताल से घूमकर लौट रहे दोस्तों की कार सलेड़ी के पास देर रात गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। […]
देर रात खाई में गिरी कार एक की मौत

You May Like