महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुईं

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं।

सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। सरिता आर्य पहले ही कह चुकी थीं कि नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। कांग्रेस नैनीताल सीट पर पूर्व विधायक संजीव आर्य को प्रत्याशी बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिएः हरीश रावत

देहरादून। भाजपा ने निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत का कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गईं हैं। रावत ने कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा भी जताई है, लेकिन अभी तक उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है। सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम हरीश रावत की हामी के […]
हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिएः हरीश रावत

You May Like