हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिएः हरीश रावत

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा ने निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत का कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गईं हैं। रावत ने कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा भी जताई है, लेकिन अभी तक उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है। सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम हरीश रावत की हामी के बगैर हरक की कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा अधूरी ही रहेगी।

हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस छोड़ने की गलती को हरक को स्वीकार करना होगा और तभी उनका कांग्रेस में दोबारा स्वागत होगा। हरीश ने कहा कि 2016 में हरक कांग्रेस पार्टी को संकट में डालकर भाजपा चले गए थे। कहा कि हरक के कांग्रेस ज्वाइन करने पर हरीश ने दो टूक कहा कि कई पहलुओं पर विचार के बाद ही पार्टी हाईकमान कोई फैसला ले पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तराखंड में इस बार 60 पार का लक्ष्य पूरा करेगीः निशंक

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, लिहाजा पार्टी से किसी भी नेता के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉ निशंक ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच और समाज के लिए संघर्ष करने वाले ऐसे ही कार्यकर्ताओं के दम से भाजपा उत्तराखंड में इस […]
भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तराखंड में इस बार 60 पार का लक्ष्य पूरा करेगीः निशंक

You May Like