भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की ओर से आज पंजाब में भगवत मान को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया। पार्टी उनके चेहरे को लेकर ही इस बार विधानसभा चुनाव लडेगी। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज चंडीगढ़ में उनके नाम की घोषणा की तो उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से जश्न मनाया।

आम आजमी पार्टी ने बताया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा, इसे लेकर लेगों की राय ली थी। इस फीडबैक के आधार पर 22 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है और पहली पसंद भगवंत मान को बताया। लिहाजा पार्टी भगवंत मान को अपना उम्मीदवार घोषित कर रही है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होना चाहिए, इसका हर पंजाबी को बेसब्री से इंतजार था। कई महीनों से लोग यही सवाल पूछते थे। मैंने एक ऐसा चेहरा देने के बात कही थी जिस पर हर पंजाबी को गर्व होगा। हमने सीएम चेहरा ढूंढने के लिए अलग प्रक्रिया की। दूसरी पार्टियां बेटे-बहू को सीएम का चेहरा बनाती हैं। मैं भगवंत मान को चेहरा घोषित कर देता, तो लोग भाई भतीजावाद का आरोप लगाते। क्योंकि मान मेरे भाई जैसे हैं। हमने एसएमएस मंगाए। 21 लाख 59 हजार लोगों ने मैसेज भेजे। कई ने मेरा नाम डाल दिया। उनको हटाकर 93 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या पणजी से चुनाव लड़ने की जिद छोड़ेंगे उत्पल पर्रिकर ? भाजपा ने दिया यह ऑफर

पणजी। गोवा समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने दल बदलना शुरू कर दिया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रहे हैं क्योंकि […]
क्या पणजी से चुनाव लड़ने की जिद छोड़ेंगे उत्पल पर्रिकर ? भाजपा ने दिया यह ऑफर

You May Like