मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

News Hindi Samachar

देहरादून। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय समेत फोर्स की सभी इकाइयों में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करने एवं धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित न होते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

उत्तराखंड में आपदा राहत बचाव दल मुख्यालय जौलीग्रांट में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यालय ने फोर्स को संदेश देते हुए याद दिलाया गया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। देश का प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता हैं। एसडीआरएफ मुख्यालय ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल व रामशरण नौटियाल ने किया नामांकन दाखिल

देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने नामांकन किया। राज्य में नामांकन प्रकिया 21 जनवरी से शुरू हो गई थी। चकराता सीट से भाजपा […]
विस अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल व रामशरण नौटियाल ने किया नामांकन दाखिल

You May Like