गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र पटेल

News Hindi Samachar

अहमदाबाद। विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर लगातार चर्चा जारी थी। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने सभी को चैंका दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जो नाम चल रहे थे वो सब पीछे रह गए और भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र पटेल गुजराज के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आनंदीबेन पटेल के बेहद करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव स्वयं विजय रूपाणी ने विधायक दल की बैठक में रखा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

भूपेंद्र पटेल एक पाटीदार नेता हैं। उनका नाम पर मुहर लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उन्हें मिठाई खिलाई। जमीन से जुड़ा नेता माने जाने वाले भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।

विजय रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस्तीफे की घोषणा की। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूपाणी ने किस वजह से इस्तीफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव होने हैं।

विजय रूपाणी कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चैथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी पारी के लिये पद की शपथ ली थी। रूपाणी सबसे पहले आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद 7 अगस्त, 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और वह 2017 विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद पद पर बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

#पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते थे। गांधीनगर। भाजपा […]
गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

You May Like